
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक हालिया राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के मद्देनज़र बुलाई गई थी। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि “मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय और ज़मीनी स्तर के संस्थानों एवं राज्य सरकारों से तालमेल” बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि संचालन में कोई रुकावट न आए और संस्थागत क्षमता बनी रहे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक में नागरिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, फर्जी खबरों और दुष्प्रचार से निपटने, और महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में कैबिनेट सचिव के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, और रक्षा, गृह, विदेश, सूचना एवं प्रसारण, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा दूरसंचार मंत्रालयों के सचिव भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली की समग्र समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध रूप से काम करती रहें।






Leave a Reply